कृष्णा कॉलोनी स्तिथ शिशु भारती हाई स्कूल में हर वर्ष की भांति बच्चो ने रचा इतिहास। 10 जुलाई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया गया जिसमे मान्या पुत्री अश्वनी कुमार ने 500 अंक में से 494 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक सिमिति ने फोन कर बधाई दी। प्राचार्य कर्ण मिर्ग ने बताया की इस बार कुल 20 बच्चो ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया जिसमे मुख्यत: मान्या ने 98. 8 % ,अनुष्का ने 97 %, पायल ने 95 %,विशाल ने 95. 2%, दिशा ने 92 %, ईशा ने 91. 4 %, राहुल ने 90 % अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय सभी अध्यापको को जाता है जिन्होंने अभिभावकों के साथ मिलकर दिन रात परिश्रम किया।
छात्रा मान्या ने गणित में 100 अंक व अंग्रेजी , विज्ञानं व संस्कृत में 99 अंक प्राप्त किए। मान्या ने बताया की इसका श्रेय वह अपने अध्यापको व परिजनों को देना चाहती है। उसने बताया की की इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 15 से 16 घंटे पढाई की।