योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र देना होगा
इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को अपना परिवार पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके लिए कर्मचारियों को आयुष्मान मोबाइल एप या https://beneficiary.nha.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद कार्ड जनरेशन पोर्टल से आसानी से कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। गौर हो कि हरियाणा के करीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित हैं। हरियाणा सरकार ने कुल 569 अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किए हैं, जहां योजना के तहत 1340 बीमारियां कवर होंगी
For More detail click below link