कुरुक्षेत्र जिले में 10वीं का रहा 59.70 परीक्षा परिणाम

98.8 प्रतिशत के साथ प्रज्ञा ने पाया जिले में प्रथम स्थान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। कुरुक्षेत्र जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.70 प्रतिशत रहा। जिले में 12105 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 7227 विद्यार्थी पास हुए। 940 विद्यार्थियों की कंपार्टमैंट आई व 3937 बच्चे पास नही हो सके।

कुरुक्षेत्र जिले में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा पांडे ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सुबीर मंडल ने 98.4 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान व लक्ष्मी बाई सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंगौली जाटान स्कूल की पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *